रीता बहुगुणा जोशी का बयान, कहा- राहुल गांधी अभी राजनीति में परिपक्व नहीं

प्रदेश की महिला कल्याण तथा पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को अभी अपरिपक्व नेता माना है। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल गांधी की अपरिपक्वता को ही अपने कांग्रेस को छोडऩे का एक प्रमुख कारण बताया। 

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगणा जोशी आज बरेली में थीं। जब उनसे पूछा गया कि आपने कांग्रेस को क्यों छोड़ा, तो उन्होंने बेहद सीधा सा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी भी राजनीति में परिपक्व नहीं है। इसके बाद भी उनको कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। रीता जोशी ने कहा कि किसी भी अपरिपक्व नेता के नेतृत्व में काम करना कम से कम हमको तो पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना यह एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि जनता हमेशा लीडरशिप और विजन देखती है। राहुल गांधी में अभी परिपक्वता की कमी है। इसके विपरीत मेरे पिता और भाई 22 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

राज्यमंत्री अठावले की सलाह- अगर दलितों की इतनी चिंता है तो NDA में शामिल हो जाएं मायावती

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम के बीच में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर बदलाव को प्रदेश सरकार व्यापक स्वरूप प्रदान करेगी। प्रदेश की महिला विकास तथा पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज बरेली में सरकार की योजना पर जानकारी दी।

राज्यपाल राम नाईक की पहल पर उत्तर प्रदेश में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के नाम के बीच में रामजी शब्द का प्रयोग किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी पहल कर दी है। सरकार ने इस बाबत दस्तावेजों में जरूरी बदलाव के निर्देश दे दिए हैं। रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि प्रदेश में अंबेडकर से जुड़े स्थानों और दस्तावेजों में भी लिखवाया जाएगा सही नाम।

उन्होंने कहा कि मायावती, अखिलेश और कांग्रेस के गठबंधन से सरकार विचलित नहीं, लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लिया जा सकता। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत विपक्षियों कि नहीं संगठन और सरकार के अति आत्मविश्वास के कारण परिणाम निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1600 करोड़ रुपया तो पयर्टन के विकास पर खर्च किया जा रहा है। पर्यटन को पहली बार इतना बड़ा बजट और एमओयू मिला है।

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रदेश में लखीमपुर के टाइगर रिजर्व दुधवा नेशनल पार्क से लेकर पीलीभीत कतरनिया घाट तक वन्यजीव पर्यटन सर्किट और इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या, काशी, मथुरा और आगरा जैसे मुख्य शहरों के बाद अगले चरण में बरेली बिठूर और अन्य संभावित साइड व पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 12 सेंटर को सीधे हेलीपैड नेटवर्क से जोडऩे के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 

रीता बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड काम कर रही है। अब बेटियों को कौशल विकास से भी जोड़ा जा रहा। इसके साथ ही प्रदेश में 181 की सुविधा और बेहतर बनाया जा रहा है। 

Back to top button