अभी-अभी: भारत और पाकिस्तान के बीच 27वीं बार हुआ न्यूक्लियर सेटअप

भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को एक समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया है जिसका लक्ष्य दोनों पक्षों को हमला करने से रोकना है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह आदान-प्रदान राजनयिक माध्यमों के द्वारा दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच हुआ।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 27 वीं बार दोनों देशों के बीच ये आदान-प्रदान किया गया है। समझौते के मुताबिक दोनों देशों को हर साल अपने परमाणु सेटअप के बारे में बताना जरूरी है।





