NUBIA का यह स्मार्टफोन GEEKBENCH पर हुआ स्पॉट, जल्दी हो सकता है लांच

चीन की मल्टीनेशनल टेलीकम्युनिकेशन कंपनी ZTE Nubia के आने वाले स्मार्टफोन के बारे में हाल में एक नयी जानकारी मिली है, जिसमे बताया गया है कि जल्दी ही नूबिया का नया स्मार्टफोन लांच होने वाला है. जो इस साल के सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोंस में से एक माना जा रहा है. इस स्मार्टफोन को ZTE V0840 नाम से पेश किया है जिसे बेंचमार्किंग साइट GeekBench पर देखा गया है. इसमें इसके फीचर्स को भी दिखाया गया है. इससे पहले TENNA पर जून में ZTE V0840 स्मार्टफोन मल्टीप्ल रैम और स्टोरेज वर्जन के साथ नजर आया था, जिसके चलते यह जानकारी काफी हद तक सही भी हो सकती है.

NUBIA का यह स्मार्टफोन GEEKBENCH पर हुआ स्पॉट, जल्दी हो सकता है लांच

ZTE Nubia द्वारा लांच किये जाने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है कि इसमें 5-इंच की डिसप्ले दिए जाने के साथ MSM8917 या स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर , एड्रिनो 308 जीपीयू के साथ 1.4GHz पर आधारितएक क्वाड-कोर चिप, एंड्राइड 7.1.1 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम, 2जीबी रैम और 4जीबी रैम वेरियंट व 16जीबी या 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल के साथ 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा अौर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है. इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है, किन्तु कयास लगाए जा रहे है कि इसे जल्दी ही लांच कर दिया जायेगा.

Back to top button