NSG जवानों को नेशनल हाइवे पर टोल से छूट…

देश की सेवा में जुटे भारतीय जवानों के लिए भारत सरकार की ओर से एक छूट दिये जाने का फैसला किया गया है. देश में केंद्रीय फोर्स के जवान, एनएसजी और असम राइफल के जवानों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल देने से छूट दी जाएगी. यह छूट पाने के लिए जवानों को बस अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा, जिसके बाद उन्हें यह लाभ मिल सकेगा. यह नोटिफिकेशन केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 1 जून को जारी किया गया है.

NSG जवानों को नेशनल हाइवे पर टोल से छूट...

गौरतलब है कि देश के सभी राष्ट्रीय मार्गों पर टोल टैक्स लगाया जाता है, ऐसा कई बार देखने को मिला है कि ज्यादा टोल टैक्स के कारण नाकों पर लड़ाई या झगड़ा होता रहता है. लेकिन सरकार द्वारा उठाया गया कदम काफी सराहनीय है.

देश की सेवा में तत्पर जवान

गौरतलब है कि उत्तरपूर्व से लेकर कश्मीर तक पिछले काफी समय से बॉर्डर पर आतंकवादियों की हलचल काफी बड़ी है. यही कारण है कि भारतीय सेना भी अलर्ट है. उधर भारत-पाक बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के मद्देनज़र मंगलवार को सीआईएसएफ ने उरी पावर प्लांट को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. अपने इस अलर्ट में उरी स्थित NHPC के दोनों पावर प्लांट शामिल हैं. वहीं भारत सरकार के Uri1 और Uri2 हाइडल पावर प्रोजेक्ट के मद्देनजर भी इस अलर्ट को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है.

NSG जवानों को नेशनल हाइवे पर टोल से छूट...

बांदीपुरा में हुआ था हमला

आपको बता दें कि सोमवार के तड़के सुबह बांदीपुरा में CRPF के कैंप पर चार फिदायीन आतंकियों ने हमला कर दिया था. जिन्हें CRPF के जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया. आतंकियों से बरामद हुए हथियारों और ज्वलनशील पदार्थ को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि यह फिदायीन CRPF कैंप को जलाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे लेकिन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की सतर्कता के चलते इन आतंकियों के मंसूबों को नाकामयाब कर दिया गया और चारों आतंकी एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए.

Back to top button