अब चीनी से आपके स्मार्ट फोन को मिलेगी ऊर्जा

अमेरिका में वर्जीनिया टेक के नाम से प्रसिद्ध वर्जिनिया पोलिटेक्निक्स व स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी नयी बायो बैटरी की अनुकल्पना की है जो दे सकती है आपके स्मार्ट फोन को लगभग 10 दिन तक बिना रुके चलने की ऊर्जा व शक्ति।
ऐसी बैटरी जल्दी ही वास्तविकता में तबदील होने वाली है जिसमे चीनी के प्रयोग से स्मार्ट फोन को अंदाज़न 10 दिन की ऊर्जा प्राप्त होगी जिससे वह 10 दिन तक बिना बंद हुए चलता रहेगा। इस प्रकार की बायो बैटरी भार के अनुपात में अधिक सक्षम है। इसकी क्षमता अधिकांश इलेक्ट्रोनिक उपकरणों में उपयोग होंने वाले थिलियम आयन बैटरी के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
इन छोटे बच्चों की ये शरारतें देखकर आप भी नहीं रोक पाएगे अपनी हँसी, देखिये इन बच्चो की शरारतें…
इस बायो बैटरी की खासियत यह है की बायो बैटरी द्वारा चीनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है।यह बिलकुल हमारे पयापचय की तरह काम करती है जो इलेक्ट्रोन उत्सर्जित करते हुए चीनी को कार्बन डाईओक्साइड एवं पानी में विघटित कर देती है। वर्जीनिया टेक के अनुसंधानकर्ता झिंगुआंग झू के अनुसार थिलियम आयन बैटरी आपके स्मार्ट फ़ोन को केवल एक दिन चला सकती है ।आने वाले समय में चीनी इसमें ईंधन का काम करेगी । जिससे स्मार्ट फोन 10 दिनों तक चलेगा।
नयी बायो बैटरी चीनी को पूर्ण रुप से ऊर्जा में परिवर्तित कर देगी जिसका मतलब है कि यह पूर्व बायो बैटरी के मुकाबले अधिक सक्षम होगी व् इसमें अधिक शक्ति होगी व् यह थिलियम बैटरी की तुलना में अधिक चार्ज हो सकेगी।





