अब घर के बाहर नहीं पार्क कर सकेगे अपनी कार, लगेगा ज़ुर्माना

यदि आप दिल्ली में रहते हैं और अपनी कार घर के बाहर पार्क करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. बता दें कि दिल्ली सरकार नई पार्किंग नीति लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें आवासीय क्षेत्र में अपना वाहन पार्क करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाएगा.इसका मसौदा तैयार हो चुका है. यह विधेयक लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के समक्ष पेश किया गया है.Now your car will not be parked outside the house

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने नई पार्किंग नीति बनाने के लिए चार सदस्यों की एक समिति बनाई थी. इस समिति ने ‘दिल्ली पार्किंग रखरखाव और प्रबंधन नियम, 2017‘ का मसौदा तैयार कर लिया है.इस मसौदे में आवासीय क्षेत्र में पार्क करने पर शुल्क लगाने का सुझाव तो दिया ही गया है, इसके अलावा रोड़ और गलियों में पार्क करने पर शुल्क बढ़ाना भी प्रस्तावित है.

इसे भी पढ़े: रिपोर्ट में हुआ खुलासा, यूपी में सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न के मामले

बता दें कि प्रक्रिया के तहत इन प्रस्तावों को लागू करने से पहले इस बारे में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक करके विचार विमर्श किया जाएगा. अवैध पार्किंग के लिए जुर्माना तय करने के साथ ही प्रबंधन पर भी चर्चा की जाएगी. पार्किंग शुल्क वसूलने का काम किसी आउटसोर्स से कराने पर भी विचार किया जाएगा. पार्किंग शुल्क में परिवर्तन होता रहेगा.एलजी ने मसौदे को सार्वजनिक करने को कहा है, ताकि आम लोग भी इसको लेकर अपनी राय दे सकें

Back to top button