अब Twitter यूजर्स को हर महीने चुकाने पड़ेगे इतने रूपए…

Twitter Blue Subscription :माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter का मुफ्त में इस्तेमाल किया जाता है। Twitter जल्द नई सर्विस Twitter Blue लॉन्च करेगा। यह एक पेड सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस होगी, जिसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 2.99 डॉलर के हिसाब से चार्ज देना होगा। बता दें कि कुछ वक्त पहले Twitter ने पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल को पेश करने की बात कही थी। वहीं बीते शनिवार को ऐप रिसर्चर Jane Manchun Wong ने Twitter के पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल को Twitter Blue के नाम से पेश किया है। साथ ही बुकमार्क कलेक्शन फीचर का ऐलान किया है। अगर भारत की बात करें, तो इसे 200 रुपये प्रतिमाह के चार्ज के हिसाब से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Twitter Blue को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे अन्य देशों में लॉन्च करने की तैयारी है

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक Twitter Blue कई सारे फीचर्स का एक कलेक्शन है। यह फीचर्स ट्वीटर के फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसमें ट्वीट को एडिट करने का भी ऑप्शन होगा, जिसकी लंबे वक्त से मांग हो रही थी। मतलब यूजर्स के पास किसी भी ट्वीट को पब्लिश करने के 5 से 30 सेकेंड के दरम्यान एडिट करने का ऑप्शन होगा। साथ ही Twitter Blue फीचर में यूजर्स के पास ट्वीट को सेव करने का ऑप्शन होगा, जिससे यूजर्स बाद जिससे उन्हें बाद में ढूंढने में आसानी रहेगी। साधारण शब्दों में कहें, तो Twitter आपको अपने ट्वीट को कलेक्ट करने का ऑप्शन देगा। 

Twitter कई अन्य फीचर्स पर काम कर रहा है। जिसके तहत फोटो क्रॉपिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही फोटो को फुल डिस्प्ले व्यू ऑप्शन दिया जा सकता है। साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स जैसे पत्रकार, एक्सपर्ट, नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन को डोनेशन देने की सुविधा होगी

Back to top button