अब आप बनाए खुद फिल्म, Google ने लॉन्च किया ये फीचर

गूगल ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो यूजर्स को Google सर्च रिजल्ट्स के अंतर्गत फिल्म और टेलीविजन रिव्यू में योगदान करने की इजाजत देता है. टेक क्रंच ने शनिवार को खबर दी है, गूगल ने पुष्टि की है कि नया फीचर भारत में केवल वेब, मोबाइल और अंग्रेजी में ऐप पर ही उपलब्ध है.Now you own a movie, Google launches this feature

गूगल ने कहा कि यूजर्स द्वारा सबमिट की गई रिव्यू खुद ही फिल्टर्ड हो जाती है और यदि कुछ गलत कंटेंट कंपनी के सिस्टम से बच जाता है तो उसे यूजर्स मार्क भी कर सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक यूजर रिव्यू सबमिट करता है, तो वह गूगल डॉट इन पर सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर अलग-अलग टीवी शो और फिल्मों के लिए नॉलेज पैनल में दिखाई देगा.

यह नई सुविधा ‘रेस्तरां रिव्यू’ के समान है जिसमें यूजर्स अपना कंट्रीब्यूशन देते हैं, जो गूगल के नॉलेज पैनल में अलग-अलग स्टोर, प्लेस, बिजी टाइम और क्रिटिक्स की रिव्यू जैसी जानकारी दिखाता है.

इस हफ्ते की शुरुआत में, गूगल ने अमेरिका में यूजर्स के लिए एक सुविधा शुरू की थी जिससे वे यह पता लगा सकें कि क्या लोकल लाइब्रेरी से उधार लेने के लिए ई-बुक उपलब्ध है या नहीं.

एक किताब की खोज करते समय, ‘गेट बुक’ टैब में ‘बॉरो ई-बुक’ सेक्शन दिखाया जाता है, जो कि वेब लाइब्रेरी को खोलने के लिए और उधार लेने के लिए पब्लिक लाइब्रेरी की लिस्ट को दिखाता है.

Back to top button