अब ये स्मार्ट बेड खोल देगा आपके सारे राज अगर किया ये काम…

आजकल प्यार में धोखा आम बात है। आप जिससे प्यार करते है क्या वह भी आप से उतना ही प्यार करता है। कई बार आप यह नहीं जान पाते है कि आपका प्यार आपके लिए कितना ईमानदार है। इस परेशानी का हल स्पेन की एक कंपनी ने ढूंढ़ निकाला है।

बनाया स्मार्ट बेड:

इस कंपनी ने एक निराला बेड डिजाइन किया है जिसके जरिए आप अपने पार्टनर पर नजर रख सकते है। इसे स्मार्टट्रेस नाम दिया गया है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बेड में लवर डिटेक्शन सिस्टम होगा जिसके जरिए वह अपने ओनर को पहचान जाएगा।

मैसेज से करेगा अलर्ट:

ऐसे में कोई अनजान शख्स बेड पर चढ़ा तो ओनर को मैसेज मिल जाएगा। दरअसल यह बेड एक मोबाइल एप के जरिए ओनर से जुड़ा रहता है। बताया जा रहा है कि यह बेड पर होने वाले मुवमेंट को भी रिकॉर्ड करता है।  

Back to top button