अब रेलवे आपको फ्री में कराएगा सफर, 6 महीनों तक चलेगी ये स्कीम

भीम ऐप  से भुगतान करना आपके लिए होगा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. भीम और यूपीआई ऐप से भुगतान करने पर आप रेलवे से फ्री में सफर करने का पा सकते हैं मौका. भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर को ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत हर महीने 5 लोगों को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा. हालांकि इस स्कीम में वही लोग शामिल हो सकेंगे, जो भीम और यूपीआई ऐप से भुगतान करेंगे.

railway

मिलेगा रिफंड

भारतीय रेलवे इस नई स्कीम के तहत हर महीने 5 लोगों को पुरस्कृत करेगी. हर महीने कंप्यूटर के जरिये 5 लकी विजेताओं का नाम चुना जाएगा. इनका चुनाव होने के बाद उन्होंने टिकट के लिए जो भी भुगतान किया होगा, वह उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा. इस तरह आपको फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: अभी-अभी: हो गया ऐलान, अब नोटबंदी- जीएसटी सब भूल जाओगे!

6 महीनों तक चलेगी स्कीम

एक अक्टूबर को शुरू हुई यह स्कीम अगले 6 महीनों तक चलेगी. स्कीम की शर्तों के मुताबिक इन ऐप से टिकट बुक करने के बाद आपको लकी ड्रॉ के उस महीने में ही सफर भी करना होगा. भीम ऐप या यूपीआई से टिकट बुक करने के बाद उसे कैंसल करने पर इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा. आईआरसीटीसी के मुताबिक टिकट बुक कर बाद में बुकिंग रद्द किए जाने वाले पीएनआर नंबर इसमें शामिल नहीं होंगे.

ऐसे दी जाएगी जानकारी

हर महीने लकी ड्रॉ जीतने वालों का नाम आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर डिसप्ले किया जाएगा. इसके अलावा विजेताओं को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी. मोदी सरकार लगातार कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. उसी तरफ भारतीय रेलवे की तरफ से यह कदम उठाया गया है. अगर आप भारतीय रेलवे की इस लकी ड्रॉ स्कीम के बारे में और जानकाारी चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Back to top button