अब डाटा की खपत कम करने के लिए भारत में लॉन्च हुआ Gmail Go एप, जाने खासियत…

नई दिल्ली। एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के बाद गूगल ने जीमेल गो एप भारत में लॉन्च कर दिया है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। एप एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाले डिवाइस पर काम करेगा। जीमेल गो एप की एपीके फाइल का साइज रेग्युलर जीमेल एप से कहीं छोटा है। मौजूदा वर्जन की साइज 9.51 एमबी की है। कम साइज के चलते इंस्टाल करने पर एप फोन में कम जगह लेगा। रेग्युलर एप जहां 47 एमबी की जगह लेता है तो वहीं ये वर्जन सिर्फ 25 एमबी की जगह लेगा।

इससे पहले गूगल कई ‘गो’ एप लॉन्च कर चुका है, इनमें फाइल्स गो, जीबोर्ड गो, यूट्यूब गो, गूगल गो और मैप्स गो शामिल हैं। जीमेल गो एप कनवर्सेशन के लिए ग्रुप ईमेल, पीओपी3 और एक्सचेंज ऐकाउंट जैसे फीचर से भी लैस है। एप का इंटरफेस मौजूदा जीमेल एप से काफी मिलता है लेकिन यूजर प्रोफाइल सेक्शन में ये कुछ अलग दिखता है। सुरक्षा मायनों की बात करें तो यूज़र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप स्पैम को खुद ही ब्लॉक कर देता है।
Airtel धमाका: सिर्फ 9 रुपये में आपको मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग में भी फ्री आउटगोइंग
कुल मिलाकर गूगल का नया जीमेल गो एप मौज़ूदा वर्जन जैसा ही है। एप को कम रैम वाले फोन्स के लिए लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि एप की लॉन्चिंग ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए किया गया है। एप की मदद से गूगल सर्विस का वो यूजर भी फायदा उठा सकेंगे, जो ज्यादा डाटा खपत और कम रैम के फोन के कारण इसका इस्तेमाल नहीं करते थे। यूजर गूल प्ले स्टोर पर जाकर नए जीमेल गो एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपका फोन एंड्रॉड 8.1 पर चलना जरूरी है। नए एप की एपीके फाइल एपीके मिरर के जरिए भी डाउनलोड की जा सकती है।





