अब घर बैठे ऐसे कर सकते है आप अपने बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक

आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करना जरूरी है. यह काम आपको 31 दिसंबर से पहले निपटाना होगा. एसबीआई ने अपने ग्राहकों को इस काम के लिए काफी सहूलियत मुहैया करवाई है. आप घर बैठे ही आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करवा सकते हैं.Now sitting at home can do such a thing

31 दिसंबर तक भी अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है, तो  खाता बंद हो सकता है. एसबीआई ने इसी चीज को ध्यान में रखकर ब्रांच में जाकर लिंक करवाने के अलावा 3 और विकल्प दिए हैं, जिनके बूते आप घर बैठे आधार को लिंक कर सकते हैं. एसबीआई की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है.

इंटरनेट बैंकिंग : आप इंटरनेट बैंकिंग से आधार लिंक कर सकते हैं. एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए आपको www.onlinesbi.com पर लाॅग-इन करना होगा. लाॅग इन के बाद ‘माय अकाउंट्स‘ में जाकर ‘लिंक योर आधार नंबर‘ पर जाना होगा.

यहां क्लिक करने के बाद एक नया स्क्रीन खुलेगा. आपको अपना खाता नंबर और आधार नंबर एंटर करने होंगे और सब्मिट बटन दबाना होगा. लिंक होने का स्टेटस आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा.

इसे भी पढ़े: अब इंडियन रेलवे बनेगा हाईटेक, हर डिब्बे में लगेगा CCTV कैमरा

एटीएम के जरिये करें लिंक: आप एसबीआई एटीएम के जरिये भी आधार को लिंक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना कार्ड स्वाइप करने और पिन डालने के बाद सर्विस रजिस्ट्रेशंन आॅप्शन में जाना है. इसमें आपको आधार रजिस्ट्रेन का विकल्प चुनना है. अकाउंट टाइप चुनकर आपको आधार नंबर डालना है और सब्मिट करना है.

SMS के जरिये कीजिए लिंक: बैंक के साथ रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से आप 567676 पर SMS भेजकर भी अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं. आपको एसएमएस ‘ UID (स्पेस) आधार नंबर (स्पेस) बैंक अकाउंट नंबर‘ के फाॅर्मेट में भेजना होगा.

ब्रांच से भी होगा लिंक : ऊपर दिए गए सभी विकल्पों के अलावा बैंक की शाखा में जाकर भी आधार लिंक करने का आॅप्शन आपके पास है. यहां आपको अपना आधार नंबर और खाते की जानकारी देनी होगी और आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा. 

 
 
 
 
Back to top button