अब चंडीगढ़ में भी पहुंच चुकी है लखीमपुर हिंसा की आग, आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब राजभवन का किया घेराव

लखीमपुर हिंसा की आग अब चंडीगढ़ में भी पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शन में आप चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं विरोध जताने बुधवार दोपहर एक बजे के करीब पंजाब राजभवन पहुंचे थे।

आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब राजभवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना का विरोध जताया और जमकर नारेबाजी भी की। jagran

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। जिसे आप कार्यकर्ताओं ने हटाने का प्रयास किया तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस पानी की बौछारें छोड़कर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास कर रही है। पानी की तेज बौछारों से कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए हैं।

 

jagran

 

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button