अब दिल्ली में एक्सिडेंट होने पर इलाज का खर्चा उठाएगी सरकार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए सरकार ने ये पहल की है. सड़क हादसे की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराना होगा. मरीज की स्वास्थ्य सेवाओं का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. योजना को लागू करने के लिए जल्द ही उपराज्यपाल अनिल बैजल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. मंजूरी के साथ ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़े: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा कोयला घोटाले में समेत चार लोगों को दोषी करार, कल सुनाई जा सकती है सजा
दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि इन मामलों में हर नागरिक को सरकार की योजना लाभ मिलेगा. केवल हादसा दिल्ली की सीमा क्षेत्र में होना चाहिए और एमएलसी दिल्ली पुलिस की होनी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 8 हजार दुर्घटना होती है.





