अब इस शो में मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स अब एक अलग अंदाज में अपने फैंस का जबरदस्त एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं- करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर और वेब शो ‘स्कैम 1992’ फेम प्रतीक गांधी की। ये सभी स्टार्स पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वहीं अब ये सभी स्टार्स किचन को भी रूल करने वाले हैं। दरअसल, ये पांचों सेलेब्रिटीज डिस्कवरी प्लस पर एक आने वाले अनोखे कुकिंग शो में नजर आएंगे। जिसमें ये अपनी कुकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे।

स्टार्स अब किचन में दिखाएंगे अपनी कला
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डिस्कवरी प्लस पर आने वाले इस शो की झलक शेयर की है। इस शो का नाम है Star VS Food, जिसमें ये स्टार्स शेफ की मदद से लजीज डिश पकाते नजर आएंगे। करीना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी किस कदर नर्वस हैं, करण जौहर तो इस दौरान चोटिल होते भी दिख रहे हैं। मालूम होता है कि कुकिंग को सबसे ज्यादा करीना ने इंजॉय किया है। यहां देखें करीना द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

कपूर परिवार का खाने को लेकर प्यार
इस वीडियो को साझा करते हुए करीना ने लिखा- ‘जो भी कपूर परिवार को जानता है, उसे पता है कि हमें खाना कितना पसंद है! मैं एक्साइटेड हूं इसकी एक झलक दिखा पाने के लिए। StarVsFood ये मेरे लिए लव एट फर्स्ट बाइट था मुंह में पानी ला देने वाला पिज्जा बनाना। शेफ सरिता आपके धैर्य के लिए शुक्रिया! आप अद्भुत रहीं। 15 अप्रैल को प्रीमियर देखना ना भूलें discovery+ पर। इसके साथ ही मैं एक्साइटेड हुईं कि करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और प्रतीक गांधी ने क्या बनाया’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button