अब किसी भी जगह बिना नेटवर्क के आप कही भी कर सकेंगे कॉल

ट्राई ने इंटरनेट टेलीफोनी के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में यूजर्स जल्द ही घर, ऑफिस और पब्लिक वाई-फाई के जरिए किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नंबर पर बिना नेटवर्क के भी कॉल कर पाएंगे। नेटवर्क

ट्राई का मानना है कि मौजूदा लाइसेंसिग फ्रेमवर्क के अनुसार, इंटरनेट टेलिफोनी सर्विस को स्वतंत्र रुप से उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़े: जनता को इंडियन रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, अब इस एप से तुरंत होगा तत्काल टिकट

पुरानी टेलिकॉम कंपनियों और COAI ने ट्राई के इस कदम का विरोध किया है। उनका मानना है कि इस कदम से वॉयस रेवन्यू पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। कंपनियां कहती हैं कि अगर इंटरनेट टेलीफोनी को पब्लिक नेटवर्क पर उपलब्ध कराया जाता है, तो यह उन ऑपरेटर्स को भारी नुकसान पहुंचाएगा जो वॉयस सर्विस मुहैया करती हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि इससे वॉयस ट्रैफिक पब्लिक इंटरनेट पर शिफ्ट हो जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स की संख्या बढ़ने के चलते एसएमएस और वॉयस ट्रैफिक एप आधारित सर्विसेज पर शिफ्ट होने लगे हैं जिससे उनके रेवन्यू पर पहले से ही असर पड़ रहा है।

Back to top button