09 नवंबर 2021 का राशिफल:- आज इन राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूरे

आजकल लोग राशिफल देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 9 नवंबर का राशिफल।

9 नवंबर का राशिफल-

मेष राशि- आज आप अपना ध्यान रखे। आपको मानसिक शान्ति‍ मिलेगी। आज नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि- आज आपके सारे काम बन सकते हैं। आप जो चाहते हैं वो आपके क़दमों में होगा, खूब धन अर्जन होने वाला है। घरवालों का साथ मिलेगा लेकिन तबियत आपकी नासाज है। एक दो दिन में कहीं बाहर यात्रा के आसार हैं। अपना ध्यान रखे और काम के प्रति आलस ना करें।

मिथुन राशि- आज समय अच्छा है लेकिन अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसरों की प्राप्‍ति‍ हो सकती है।

कर्क राशि- आज मन अशान्त रहेगा और आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। ऑफिस में कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि- आज आपमें आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि– आज बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज रुके काम पूरे होंगे। आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि- आज परिवार का साथ मिलेगा और किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको पिता का सानिध्य मिलेगा। इसके अलावा आपको कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज रुके काम निकल सकते हैं और किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सके हैं।

वृश्चिक राशि- आज मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र के विस्तार के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। यात्रा के योग हैं। 

धनु राशि- आज मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, लेकिन समय खराब है। आज कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है और स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। आय के साधन नए आने वाले हैं।

मकर राशि- आज आपके रुके काम पूरे होंगे बस धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं और आय में वृद्धि भी होगी। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज संतान सुख में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आय के साथ विकसित हो सकते हैं।

कुंभ राशि-  आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी और कारोबार का विस्तार हो सकता है। आज माता-पिता का सहयोग भी मिल सकता है। इसके अलावा यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम होंगे।

मीन राशि- आज आपके रुके काम बनेंगे। आज मन अशान्त रहेगा और कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।  नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग बनेंगे। आज सुखद समाचार म‍िलेगा।

Back to top button