08 नवंबर 2021 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

आजकल लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 8 नवंबर का राशिफल।

8 नवंबर का राशिफल-

मेष राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आज आप पर बरसेगी छठी मैया की कृपा और सब काम ठीक होंगे, हालाँकि आपका मन अशान्त रहेगा। आज कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

वृषभ राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। एकाएक धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होने की उम्‍मीद है।

मिथुन राशि- आज आप पर बरसेगी छठी मैया की कृपा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज बाहर यात्रा में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आज बातचीत में क्रोध को काबू में रखे। आज ऑफिस के कार्यों में सफलता मि‍लेगी।

कर्क राशि- आज आप मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। दिन कष्टमय हो सकता है। आज परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। सहयोगि‍यों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज आपकी आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं लेकिन आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज क्रोध हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपकी आय में कमी रहेगी। मानस‍िक परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं। घर में व‍िवाद हो सकता है।

कन्या राशि- आज आप अपने कार्यों से धनार्जन कर सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज किसी बड़े व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। अपनों का सहयोग मिलेगा। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि- आज आप पर बरसेगी छठी मैया की कृपा। आपका मन शान्त रहेगा। परिवार का साथ रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वाहन-सुख में वृद्धि हो सकती है। अपनों का सहयोग म‍िलेगा। 

वृश्चिक राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। निवेश कर सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। 

धनु राशि-  आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप पर बरसेगी छठी मैया की कृपा। आज किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। नौकरी में अच्छा समय है।

मकर राशि- आज आपके परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। प्रेमी-प्रेमिका से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

मीन राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। ऑफिस में काम के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आज आप पर बरसेगी छठी मैया की कृपा, जिससे सब मंगल होगा।

Back to top button