नहीं होगी रोजगार सेवकों की सेवा खत्म, वायरल लेटर को लेकर कम‍िश्नर ने कहा…

लखनऊ. ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा खत्म करने के संदर्भ में सोशल मीडिया में एक लेटर वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवकों में हड़कंप मच गया। पड़ताल में यह फर्जी निकला। आयुक्त ग्राम्य विकास पार्थ सारथी सेन शर्मा के नाम से जारी इस लेटर में ग्राम रोजगार सेवकों की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा, “मैने इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं किया है। 
नहीं होगी रोजगार सेवकों की सेवा खत्म, वायरल लेटर को लेकर कम‍िश्नर ने कहा...

आगे पढ़‍िए पूरा मामला…

-गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवकों की संविदा समाप्त करने का लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिससे ग्राम रोजगार सेवकों में हड़कंप मच गया।
-लेटर में लिखा था कि मनरेगा योजना के तहत ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर साल 2006- 07 में हुई थी। उस समय यह अनुबंध किया गया था कि आपकी सेवाएं एक वर्ष या अधिकतम तीन वर्ष के लिए होंगी। इसके बाद आपकी संविदा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
-कार्यालय के पत्र संख्या 211/1953/2010-11, 20 अप्रैल 2010 के माध्यम से मनरेगा अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों की संविदा समाप्त की गई थी, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो। यह लेटर आयुक्त मनरेगा पार्थ सारथी सेन शर्मा के आदेश से जारी किया गया था जिसमें उनका फर्जी सिग्नेचर भी किया गया था।

इसे भी देखें:- गुफा के अन्दर मिले इस सबूत से मिला राम रहीम और हनीप्रीत का प्राइवेट वीडियो, सामने आई पूरी सच्चाई

समूह ‘ग’ के कर्मचारियों की तरह वेतन मांग रहे हैं ग्राम रोजगार सेवक

-अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 13 सितम्बर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों पर बीते 26 सितम्बर को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। रोजगार सेवक सीएम से मुलाकात करने को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे थे।
-ग्राम रोजगार सेवक समूह-ग के राज्य कर्मचारियों की तरह वेतनमान, जॉब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्य जोड़ने, मानव संसाधन और अन्य सुविधाओं की पूर्ति के ल‍िए सेवा नियमावली बनाने, लंबित बकाया मानदेय भुगतान कराने समेत 9 मांगों को लेकर धरना दे रहे थे।

क्या कहते हैं आयुक्त ग्राम्य विकास

बातचीत में रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने के संदर्भ में जारी लेटर के बारे में आयुक्त ग्राम्य विकास पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया, “मैने इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं किया है। यह पूरी तरह से फेक है। इसकी जांच कराई जाएगी। जिसने भी यह फर्जी लेटर बनाकर वायरल किया है उसको चिन्हित कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
Back to top button