उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार हिमपात होने की वजह से इन राज्यों में तेजी से बढ़ने वाली है ठंड

 ठंड का प्रकोप अब तेज होने लगा है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है, वहीं उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार हिमपात होने की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। आप सभी को बता दें कि ठंडी हवा की रफ्तार बढ़ने से शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों उत्तराखंड में जहां बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में हिमपात हो रहा है, जिससे निचले इलाकों में सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आप सभी को बता दें कि हिमाचल प्रदेश के अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में आएक बर्फीले तूफान की वजह से लोग परेशान है।

बीते शुक्रवार को आए इस बर्फीले तूफान की वजह से मनाली और सोलंगनाला में हिमपात के कारण 500 से अधिक पर्यटन वाहन फंस गए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में ठंड से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी भागों में भी अगले तीन दिन शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की गई है। कहा जा रहा है इन 4 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट आएगी।

इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 18-20 तारीख के दौरान पंजाब में अलग-अलग इलाकों में घना/अत्यंत घना कोहरा होने की संभावना है। इसी के साथ आज यानी 18-19 दिसंबर के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में, वहीं 18 और 19 दिसंबर को उत्तरी राजस्थान में इसके अलावा आज यानी 18 और असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग का कहना है अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button