अभी-अभी: NOKIA 9 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, तस्वीरें भी हुई लीक

नई दिल्ली. एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 को लेकर खबरें आना शुरू हो गई है. ऐसी खबरे आ रहे है कि, Nokia 9 के एक प्रोटेक्टिव केस Amazon UK पर सेल के लिए आ गया है. यहाँ इस लिस्टिंग में यह केस सेल के लिए उपलब्ध है.अभी-अभी: NOKIA 9 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, तस्वीरें भी हुई लीक

इस केस को केस मेकर HualuBro में माध्यम से सेल किया जा रहा है, और इसे अमेज़न पर एक से अधिक सेलर्स के द्वारा सेल किया जा रहा. इसके साथ महज एक सुरक्षात्मक आवरण की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए, न कि इसे एक Nokia 9 के रेंडर के रूप में देखा जाना चाहिए. हाल ही में इस स्मार्ट फ़ोन की तस्वीर लीक हुई थी. लीक तस्वीरों में नोकिया 9 का रियल पैनल गोल्डन कलर में नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा नोटबंदी और जीएसटी की कीमत चुकाने को तैयार हैं हम

नोकिया 9 में आगे की तरफ बेजल लेस डिजाइन होने का खुलासा हुआ है. फोन में 5.5-इंच ऐमोलेड डिस्पले क्वाड एचडी रेजोल्यूशन और 18:9 ऐस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है. इसके साथ ही फोन को एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 8.0 Oreo के साथ पेश किया जा सकता है. लीक तस्वीरों में हैंडसेट में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है. यानी फोन में पीछे की तरफ दो कैमरे होंगे. इसके आलावा इस फ़ोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे.

Back to top button