Nokia 8.1 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा, जानें क्या हो सकता है खास

HMD Global ने ताइवान में Nokia X71 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ग्लोबली Nokia 8.1 Plus के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर अब एक लीक सामने आया है जिसमें कहा गया है कि Nokia 8.1 Plus डिजाइन के मामले में X71 से अलग होगा। यह फोन Nokia 8.1 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 29,999 रुपये हो सकती है।

Nokia 8.1 Plus की जानकारी हुई लीक:

चीनी रेग्यूलेटरी वेबसाइट TENNA पर इस फोन को लेकर कुछ जानकारी दी गई हैं। यहां कुछ इमेज भी पोस्ट की गई हैं। इसका फ्रंट और बैक पैनल ऑल-ग्लास डिजाइन का होगा। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन दिया जा सकता है। साथ ही इसमें हाई स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया जाएगा। फोन के डिस्प्ले के ऊपर बायीं तरफ एक पंच होल कटआउट मौजूद होगा। इसमें सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है। सिक्योरिटी के लिए Nokia 8.1 Plus में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फोटो साभार: TEENA

Nokia 8.1 Plus 10nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 जीपीयू दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। इसमें USB Type-C पोर्ट भी दिया जाएगा। इसमें 3.5एमएम हेडफोन जैक और ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद होगा। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा। साथ ही यह एंड्रॉइड वन पर आधारित होगा।

Nokia X71 के फीचर्स:

इसमें 6.39 इंच का एफएचडी प्लस प्योरडिस्प्ले मौजूद है जिसका आस्पेक्ट 19.3:9 है। इसका डिस्प्ले पंच-होल के साथ आता है। यह वर्टिकल कैमरा सेटअप ग्लास बैक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है।

 

Back to top button