NOKIA 5 स्मार्टफोन प्रीऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध

विश्व की प्रमुख मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया ने अपने एंड्राइड स्मार्टफोन Nokia 3, Nokia 5 अौर Nokia 6 को भारत में लांच कर दिया है. Nokia 6 हैंडसेट की कीमत 14,999 रुपए, Nokia 5 की कीमत 12,899 रुपए है व Nokia 3 की कीमत 9,499 रुपए बतायी गयी है. वही अब नोकिया 5 को प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है.इसको ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करवाया जायेगा. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हो इसके लिए प्रीऑर्डर कर सकते हो.

NOKIA 5 स्मार्टफोन प्रीऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध

NOKIA 5 के स्पेसिफिकेशन – Nokia 5 स्मार्टफोन में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले  2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दी गई है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अौर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध होगा. 

NOKIA 5 पर ऑफर – Nokia 5 को खरीदने पर वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपए के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा दिया जायेगा जिसकी वैधता 3 महीने की होगी. इसके साथ ही 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी दिया जायेगा. जिसमे 1,800 रुपए तक की होटल बुकिंग पर छूट के साथ 700 रुपए तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ऑफर के तहत पायी जा सकती है.

 

Back to top button