NOKIA 3, 5 और 6 की बिक्री जल्दी शुरू होने वाली है, जाने कब से होगी भारत में बिक्री

कुछ समय पहले विश्व की प्रमुख मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया द्वारा Nokia 3, 5 और 6 को विश्व के प्रमुख बाजारों में लांच किया गया था. वही हाल में एंड्रॉयड फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की भारत में बिक्री को लेकर खुलासा हुआ है, जिसमे बताया गया है कि 15 जून 2017 से नोकिया के Nokia 3, 5 और 6 को बिक्री के लिए भारत में उपलब्ध करवा दिया जायेगा. इन तीनो स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लांच किया गया था जिसके बाद रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून 2017 से इनकी बिक्री शुरू हो सकती है. 

NOKIA 3, 5 और 6 की बिक्री जल्दी शुरू होने वाली है, जाने कब से होगी भारत में बिक्री

Nokia 3 Budget smartphone –

ये भी पढ़े: अगर आप भी यूज़ करते है WhatsApp, तो जरुर पढ़े…ये खबर वरना बाद में पड़ेगा पछताना…

कंपनी ने इस स्मार्टफोन से कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन वाला फोन खरीदने की चाह रखने वाले लोगों को टारगेट किया है. पॉलीकार्बोनेट बॉडी व मटैलिक फ्रेम से बनाया गया, इस स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन और 1.3GH zक्वॉडकोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर है इसमें एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर बना है, इस समार्टफोन में 16 जी.बी की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. जिसे माइक्रो एस डी कार्ड के जरिए 128 जी.बी तक बड़ा सकते है. इसमें फ्रंट और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, इसमें 2650mAh की बैटरी दी गई है. इसकी कीमत EUR 139 (लगभग 9,800 रुपए) है. 

Nokia 5 Compact android smartphone –

इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले मौजूद है. यह स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर काम करेगा. इसमें 2 जी.बी रैम के साथ 16 जी.बी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. जिसे माइक्रो.एस.डी कार्ड की मदद से 128 जी.बी तक बड़ा सकते है. इसका कैमरा एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर काम करेगा इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.  इसमें 3000 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है.

Nokia 6 –

नोकिया 6 स्मार्टफोन को ग्लोबली लांच हो गया है. इसकी कीमत 16000 रुपए से शुरू से है. अब इसे जल्द ही भारत, एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप में भी लॉन्च किया जा सकता है. फीचर्स की बात की जाए तो Nokia 6 में 5.5 इंच की IPS (1080×1920) पिक्सल रिजॉल्यूशन को स्पोर्ट करने वाली 2.5D फुल एचडी डिस्प्ले मौजूद है जिस पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है. कुअलकम स्नैपड्रैगन 430 अॉक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाले इस 4जी फोन के 3 जी.बी LPPDDR3 रैम व 32 जी.बी की इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को ग्लोबली लांच किया गया है.

कैमरे की बात की जाए तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. यह फ़ोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है इसमें  3,000 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है.

Back to top button