कोई नहीं जानता होगा शकरकंद खाने के ये कमाल के फायदे…

शकरकंद को अग्रेंजी में स्वीट पोटैटो कहते हैं। ऐसे में इसे आमतौर आलू के साथ जोड़ा जाता है। मगर यह सेहत के लिए आलू से कई गुणा फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन, बीटा- कैरोटिन, फाइबर, मैगनीशियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। आंखों की रोशनी बढ़ने से लेकर हड्डियां में मजबूती आती है। तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.


1. इसके सेवन से शरीर पर बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।

2. एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होे हैं। यह शरीर के अंदर कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में इसके सेवन से लंग्स, ब्रेस्ट, कोलन और ओवरी कैंसर होने का खतरा कम रहता है। 3. उम्र बढ़ने से आंखों की रोशनी कम होने व इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शकरकंद का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह आंखों की कमजोरी दूर कर उसे पोषित करने में मदद करता है। 

4. खाने में टेस्टी व पौष्टिक गुणों से भरी शकरकंद का सेवन करने से मूड बेहतर होने में मदद मिलती है। ऐसे में सिरदर्द, तनाव कम हो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 
5. शकरकंद कैल्शियम का उचित स्त्रोत होने से यह मांपेशियों व हड्डियों को मजबूती देता है। आप इसे अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होने के साथ बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलेगी। 
फाइबर से भरपूर शकरकंद का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। ऐसे में जिन लोगों को पाचन से संबंधित परेशानी है, उन्हें इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Back to top button