अब नही होगा नकल, यूजीसी ने गठित की कमिटी

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन ने उच्च शिक्षा में नकल रोकने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी गठित की है। यह कमिटी शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा में नकल को रोकने के लिए सुझाव देगी यूजीसी के सेक्रेटरी पी के ठाकुर ने कहा कि इस कमिटी के गठन का उद्देश्य रिसर्च में होने वाली नकल को रोकने के लिए एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करने का है जो खुद ही नकल को पकड़ने में सक्षम हो। ये कमिटी नकल को रोकने के लिए सही जगहों पर चेकिंग सिस्टम जैसे मैकेनिज्म के बारे में सुझाव देगी। No more copying, UGC constituted committee

संस्थानों और विद्यार्थियों को करेंगे सजग

इस कमिटी ने प्रमोशन ऑफ एकाडमिक इंटीग्रिटी एंड प्रिवेशन ऑफ प्लागियरीज्म इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यशन नामक ड्राफ्ट तैयार किया है। यह ड्राफ्ट सभी स्टेकहोल्डरों के लिए खुले हैं। अपने ड्राफ्ट में यूजीसी ने लिखा है कि नकल को रोकने के लिए संस्थानों और छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम और ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

नकल रोकने को तकनीक का इस्तेमाल करें संस्थान

यूजीसी ने उच्च शिक्षा और शोध में नकल पर रोक लगाने के लिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से ऐसे तकनीकी मैकेनिज्म और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने को कहा है जिससे थीसिस, ट्रम पेपर, रिपोर्ट और अन्य प्रकाशनों को आखिरी सब्मिशन के समय पर नकल से मुक्त किया जा सके। ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि जब कोई विद्यार्थी अपनी थीसिस, ट्रम पेपर, रिपोर्ट या अन्य कोई कागजात शैक्षणिक संस्थानों को सौंपेंगे तो उनकी एक लिखित स्वीकृति देनी होगी कि ये सारे दस्तावेज उनके द्वारा लिखी गई मूल प्रति हैं और कहीं से नकल किए हुए नहीं हैं। वहीं रिसर्चर, एम.फिल और पीएचडी के विद्यार्थियों को भी ऐसे डिटेक्शन टूल दिए जाएंगे जिससे वो अपनी रिपोर्ट की जांच कर सकेंगे।

छात्रों पर लगेगी पैनल्टी

शोध कार्यों में नकल पाए जाने पर छात्रों पर त्रिस्तरीय पैनल्टी लगाने की व्यवस्था भी की गई है। अगर थीसिस में 10-40 फीसदी नकल पाई जाएगी तो उस कार्य के लिए शोधार्थी को कोई क्रेडिट नहीं दिया जाएगा और उसे दोबारा थीसिस जमा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। जिनके थीसिस में 40-60 फीसदी नकल पाई जाएगी तो उस कार्य के लिए शोधार्थी को कोई क्रेडिट नहीं दिया जाएगा और उसे दोबारा थीसिस जमा करने के लिए एक साल का समय दिया जाएगा। वहीं, जिनके थीसिस में 60 फीसदी से ज्यादा नकल पाई जाएगी उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

Back to top button