NIT श्रीनगर में फंसे अलवर व राजस्थान के 200 बच्चे

download (6)एजेन्सी/जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एनआइईटी में भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद कश्मीरी बच्चों और अन्य बच्चों में विवाद हो गया। मैच में वेस्टइंडीज से भारत की हार के बाद कश्मीरी बच्चों ने भारत विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

जवाब में राजस्थान-बिहार और अन्य प्रदेशों से यहां पढ़ रहे बच्चों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विवाद बढ़ा तो जम्मू कश्मीर पुलिस परिसर में आई और लाठीचार्ज किया। परिसर को बाहर से स्थानीय लोगों ने घेर भारत समर्थक नारे लगा रहे बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। स्थिति काबू नहीं होने पर सीआरपीएफ ने दखल दिया और भीड़ का बाहर खदेड़ा।

सहमे बच्चे हॉस्टल में बंद

शुक्रवार दोपहर बाद हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने एनआईटी श्रीनगर को घेर रखा है। एनआईटी में अलवर जिले के करीब 50 बच्चे हैं। जबकि पूरे प्रदेश से करीब 200 बच्चे हैं।

इनमें से एक छात्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि बाहर निकलते ही जान से खत्म कर दिया जाएगा। इस डर से राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के गैर कश्मीरी बच्चे हॉस्टल में बंद हैं।

लहराया तिरंगा, गाया जन गण मण

छात्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ कुछ शिक्षकों ने भी कॉलेज में भारत की हार का जश्न कक्षाओं में मनाया। गैर कश्मीरी बच्चों ने विरोध किया तो फस्र्ट ईयर के कुछ बच्चों की पिटाई कर दी गई। बाद में सीनियर कक्षाओं के बच्चों ने जवाब में उनकी पिटाई कर दी और कॉलेज परिसर में पहली बार तिरंगा फहरा दिया। बच्चों ने जन गण मण भी गाया।

राजस्थान सरकार से मांगी मदद

एनआईटी के इन बच्चों ने राजस्थान पत्रिका तक संदेश पहुंचा मांग की है कि राजस्थान सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने का इंतजाम करे। उनका कहना है कि सुरक्षा बल स्थिति नियंत्रण में होने की बात कह रहे हैं लेकिन तनाव बरकरार है और स्थानीय लोग उन्हें बाद में निशाना बना सकते हैं।

Back to top button