रोजाना नहाने के पानी में डाल लें सिर्फ ये 5 चीजें, चमक जाएगी आपकी त्वचा

अक्सर बहुत से लोग नहाते समय सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इस पानी में कुछ जरूरी चीजों को मिलाकर नहाया जाए तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको पानी में मिलाकर नहाने से कई बीमारियों और परेशानियों से बचा जा सकता है।

इन 5 चीजों को मिलाने से चमक जाएगी आपकी स्किन

# गुलाबजल: एक बाल्टी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मसल्स रिलैक्स महसूस करते है और साथ ही बॉडी की बदबू दूर होती है।

# फिटकरी: नहाने की बाल्टी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिलाकर नहाएं। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा, जिससे स्ट्रैस की समस्या दूर होगी और मसल्स पेन दूर होगा।

# नीम के पत्ते : एक गिलास पानी में नीम के पत्ते मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने पर पानी को छान लें। इसे पानी वाली बाल्टी में मिलाकर नहाएं। इससे स्किन इंफैक्शन और सूजन दूर रहेगी।

# संतरे के छिलके: गुनगुने पानी की बाल्टी में दो संतरे के छिलके डालें। 10 मिनट बाद इनको पानी से निकाल कर नहाएं। इससे मसल्स पेन और स्किन इंफैक्शन दूर होगी।

Back to top button