कई महीनों बाद अफगानिस्तान में कोई विस्फोट की खबर..

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार सुबह एक विस्फोट होने की बात सामन आई है। स्थानीय मीडिया ने लोगों के हवाले से जानकारी दी है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका काबुल के मनी एक्सचेंज मार्केट में हुआ है।
टोलो न्यूज के अनुसार यह वहां की सबसे बड़ी मनी एक्सचेंज मार्किट है और इस हमले में दो मनी एक्सचेंजर्स घायल हुए हैं।
टोलो न्यूज ने एक ट्वीट में कहा है कि रविवार को काबुल के सराय शहजादा में एक विस्फोट हुआ है। हालांकि कई महीनों बाद अफगानिस्तान में कोई विस्फोट की खबर सामने आई है। बता दें कि अगस्त में सत्ता में आने के बाद से तालिबान शासकों ने ने पूरे देश में सुरक्षा को बढ़ा दिया है।





