नए साल के सेलिब्रेशन के लिए ये 3 लोकेशन हैं लोगो की पहली पसंद…

आप अगर नए साल के मौके पर दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ देश से बाहर जाना चाहते हैं और आपका बजट भी ज्यादा नहीं है, तो ये 3 लोकेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं. बीते कुछ वर्षों में इन तीनों लोकेशन को लेकर टूरिस्ट में खासी दिलचस्पी बढ़ी है. आइये जानते हैं कौन सी हैं ये तीन जगह और क्या है इनकी खासियत.

गिलि आइलैंड, इंडोनेशिया 

इंडोनेशिया का गिलि आइलैंड बीते कुछ वर्षों में ट्रैवलर्स के लिए पसंदीदा जगह साबित हो रही है. आप बाली तक फ्लाइट से जाने के बाद वहां से करीब डेढ़ घंटे की फेरी लेकर आप यहां पहुंच सकते हैं. यहां आपको 30 से 40 हजार रुपये के खर्च पर सी-हार्स राइडिंग से लेकर कई अन्य एडवेंचर्य गेम का आनंद उठा सकते हैं. 

कोह समुई, थाईलैंड 

यह जगह खासकर लड़कियों की पसंदीदा जगह मानी जाती है. यहां आने वालों के लिए वह हर चीज है जिसे वह बैचलर्स ट्रिप पर चाहता है. सुंदर बीच से लेकर समुद्र किनारे पब की बात हो हर चीज में कोह समुई बेस्ट है. इसकी खासियत यह है कि थाईलैंड के अन्य जगहों की तुलना में सस्ता है. आप भारत से आठ घंटे से कम की फ्लाइट लेकर यहां पहुंच सकते हैं. यहां कई अन्य तरह के वाटर स्पोर्ट्स भी हैं.

खाली पेट चाय पीने के हैं ये 4 नुकसान

बोराके, फिलिपिंस 

यह खास कर पाराग्लाइडिंग के लिए जानी जाती है. यहां देर शाम तक पाराग्लाइडिंग की सुविधा है. जो यहां आने वालों के लिए सबसे खास चीज में से एक है. आप सनसेट को फ्लाई करते हुए देख सकते हैं. इसके अलावा भी यहां कई तरह के स्पोर्ट्स उपब्ध हैं.

Back to top button