New Year में इन 15 बड़ी घटनाओं से बदलेगी दुनिया की तस्वीरें

अब हम 2020 का स्वागत करने को तैयार हैं। नए साल में भी ऐसी कई बड़ी खबरें आपके इंतजार में हैं, जो देश और दुनिया की तस्वीर बदलने का दम रखती हैं। 2020 में सियासी दुनिया से लेकर खेल के मैदान तक हमें काफी कुछ देखने को मिलेगा। साल की शुरुआत में जहां देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव हैं, तो नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ओलंपिक और टी-20 विश्व कप भी इसी साल हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं 2020 में होने वाली 20 बड़ी खबरों से…
निर्भया के दोषियों की फांसी पर फैसला
तीन तलाक के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
देश की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कारें
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव
भारतीयों को भी भूटान जाने को देना होगा शुल्क
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों की तैयारी
बिहार और दिल्ली में चुनाव
इसके अलावा अक्तूबर 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। 243 विधायकों वाली इस विधानसभा में नीतीश सत्ता में बने रहेंगे या लालू की पार्टी वापसी करेगी, यह वक्त ही बताएगा।
एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क नहीं लगेगा
साल 2020 से आनलाइन बैंकिंग भी सुलभ हो जाएगी। ई-बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया है। अगले साल से कोई भी बैंक इस शुल्क को नहीं लेगा।





