अगर आप भी लेना चाहते हैं…Redmi 4A का ये नया वैरिएंट, भारत में मिलेगा आज पहली बार…

चीनी टेक्नॉलॉजी कंपनी शाओमी ने मार्च में Redmi 4A लॉन्च किया था. हाल ही में इसका नया वैरिएंट लॉन्च किया गया. पहले इसे 2GB रैम और 16GB मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया था. लेकिन इसके नए वैरिएंट 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 6,999 रुपये है. रैम और मेमोरी के अलावा दूसरे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पहले जैसे ही हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं किए गए हैं.If you also want to take ... This new variant of Redmi 4A will be available in India for the first time ...

इस नए वैरिएंट Redmi 4A को कंपनी की वेबसाइट, अमेजॉन, फ्लिकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक की वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

एंड्रॉयड मार्शमैलो बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस 4G LTE स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है. इसके बेस मॉडल में 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश और f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. यह डुअल हाईब्रिड सिम सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है. यानी एक स्लॉट में सिम और दूसरे में मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. अगर दोनों में सिम लगाना है तो कार्ड निकालना होगा.

इसमें एक फीचर IR Blaster दिया गया है जिसके तहत इस स्मार्टफोन को टीवी के रिमोट के तौर पर भी यूज किया जा सकता है. यह कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा. जिनमें डार्क ग्र, गोल्ड और रोज गोल्ड शामिल हैं. गौरतलब है कि 5 सितंबर को शाओमी भारत में डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. फिलहाल साफ नहीं है कि कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, लेकिन  उम्मीद है कि कंपनी इस दौरान Mi 5X लॉन्च करेगी जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया है.

Back to top button