चंड़ीगढ़ से दिल्ली जाने वालों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी

चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली कूच को देखते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी हुई हैं, जिसके तहत चंडीगढ़ से दिल्ली वाया पंचकूला-बरवाला-साहा-बरारा-बबैन-लाडवा-पिपली-कुरुक्षेत्र जाने की सलाह दी गई है। या फिर चंडीगढ़ से दिल्ली वाया पंचकुला-बरवाला-यमुनानगर-लाडवा-इंद्री-करनाल और दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के लिए इन्हीं मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अतः जिन भी लोगों को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना है, वे इन मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। 

जिक्रयोग्य है कि किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत खेती से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से दिल्ली घेरने की तैयारी कर ली है, किसानों ने ऐलान किया है कि वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च की शुरुआत करेंगे। आंदोलन के लिए पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वालों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है ताकि उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

Back to top button