किन्नरों को कभी भी दान में ना दें ये चीजें, घर से चली जाएगी बरकत

भारत एक ऐसा देश है जहां किसी भी शुभ मौके पर किन्नरों को दान किया जाता है. माना जाता है किन्नरों को दान करने से और उनका पाने से जीवन में बरकत और सुख-शांति बनी रहती है. ऐसे में लोग दिल खोलकर उन्हें दान करते हैं. लेकिन ऐसी कुछ चीजें हैं जो किन्नरों को कभी भी दान नहीं करनी चाहिए. इन चीजों का दान करने से आपके जीवन में परेशानी आ सकती हैं. आइए जानते हैं किन्नरों को कौन सी चीजें दान नहीं करनी चाहिए.
झाडू- झाडू माता लक्ष्मी को प्रिय होती है. ऐसे में किन्नरों को झाडू दान करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है.
प्लास्टिक की चीजें- किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक की चीजें दान नहीं करनी चाहिए. इससे घर के सदस्यों की उन्नति रुक जाती है.
पुराने कपड़े- किन्नरों को कभी भी पुराने कपड़े दान नहीं करने चाहिए. कपड़े देने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वे नए हो. पुराने कपड़ों का दान करने से जीवन में समस्याएं हो सकती है.
तेल- किसी भी शुभ मौके पर किन्नर आटा या चावन लेकर जाते हैं लेकिन ध्यान रहे कि उन्हें कभी भी तेल दान में ना दें. तेल देने से घर में कोई बड़ी विपदा आ सकती है.





