अवैध असलहा लाइसेंस बनाने का हुआ नेटवर्क ब्रेक, एक गनहाउस मालिक गिरफ्तार…

अबोहर.नाजायज लाइसेंस बनाने व उसी लाइसेंस पर अवैध हथियार दिलाने के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के बाद राजस्थान के आतंक विरोधी दस्ते (एटीएस) ने तहसील परिसर के सामने स्थित अबोहर के असलहा डीलर विशाल गन हाऊस के मालिक विशाल आहूजा को भी मुख्य भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात करीब 50 पुलिस वालों ने विशाल को पकड़ा वहीं राजस्थान पुलिस ने उसी समय जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश और राजस्थान के तीन और डीलरों को भी गिरफ्तार किया। विशाल आहूजा इस रैकेट में सैकेंड लाइन पर था। जबकि जेएंडके में बैठा राहुल पूरे इंडिया में बैठे डीलर्स को विशाल के जरिए लाइसेंस भिजवाता। एटीएस ने विशाल के घर से करीब 50 लाइसेंस भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ जयपुर में केस दर्ज किया गया है।
अवैध असलहा लाइसेंस बनाने का हुआ नेटवर्क ब्रेक, एक गनहाउस मालिक गिरफ्तार...
जयपुर एटीएस के एसएसपी विकास कुमार ने बताया, रविवार को उनकी चार टीमों ने जम्मू से राहुल को, अबोहर से विशाल को, मध्यप्रदेश के देवास से एक डीलर को पकड़ा। जबकि राजस्थान में 5-6 डीलरों के यहां रेड की। मध्यप्रदेश का डीलर अवैध हथियार भी बनाता था। जम्मू कश्मीर का राहुल सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से ऑल इंडिया लैवल पर अवैध लाइसेंस बनवाता था। इसके बाद अवैध हथियारों को वैध बना लाइसेंस पर चढ़ा दिया जाता था। अबोहर का विशाल इन लाइसेंसों को आगे भेजता था और पैसे वसूलता था। एसएसपी के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनके पास शिकायतें आ रहीं थीं कि जम्मू कश्मीर से अवैध लाइसेंस बनकर राजस्थान आ रहे हैं। जांच में पर्दाफाश हो गया। विशाल से पूछताछ के बाद पंजाब में चल रहे नेटवर्क का भंडाफोड़ भी हो सकता है।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बड़े हादसे का शिकार हुआ टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज, चलती गाड़ी…

सरकारी मुलाजिम भी शक के दायरे में

आईपीएस विकास कुमार ने बताया, जेएंडके के सरकारी अफसर भी शक के दायरे में हैं। आखिर लाइसेंस बन कैसे गए। बिना सरकारी अधिकारी के की मिलीभगत से ये संभव नहीं है। एटीएस इसकी भी जांच करेगी।

अपराधियों को सप्लाई करते थे हथियार

विकास ने कहा, शुरुआती जांच में जो सामने आया है, उससे ये साफ है कि ये लोग अपराधियों को पहले अवैध लाइसेंस बनाकर देते थे। उसके बाद अवैध हथियार लेकर देते थे। इन्होंने किस-किस को फायदा पहुंचाया, जांच जारी है।

बर्थडे मना लौट रहा था विशाल, पीछे लगी थी एटीएस की टीम

एटीएस की टीम अबोहर के विशाल का रविवार सुबह से ही पीछा कर रही थी। बताया जाता है कि रविवार को विशाल का जन्मदिन था और वो इसे सेलीब्रेट करने के बाद बठिंडा से अबोहर आ रहा था। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। मलोट चौक पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके घर और गन हाऊस में भी जांच की। बता दें, विशाल के भाई को भी सीबीआई ने इसी प्रकार के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया हुआ है।
Back to top button