Netflix पर नंबर-1 बनी नई हॉलीवुड फिल्म

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नई हॉलीवुड फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी 1 घंटा 35 मिनट में सिमटी हुई है। सर्वाइवल थ्रिलर जॉनर वाली इस मूवी ने अपनी बेहतरीन कहानी से इंडियन ऑडियंस का भी दिल जीत लिया है और नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 बन गई है।

इसके साथ ही इस अंग्रेजी सिनेमा की पेशकश ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की 9 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

नेटफ्लिक्स पर इस मूवी का कब्जा
जिस हॉलीवुड फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे पिछले सप्ताह 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म का नाम एपेक्स है, जिसका निर्देशन बाल्टासर कोर्माकुर ने किया है, जबकि फिल्म का स्क्रीनप्ले लेखक जेरेमी रॉबिन्स द्वारा लिखा गया है।

मूवी में हॉलीवुड सुपरस्टार चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। पिछले एक सप्ताह से एपेक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देश और विदेश में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

यही कारण है कि ये हॉलीवुड फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग 10 मूवीज की लिस्ट में पहले स्थान पर ट्रेंड कर कर रही है। एपेक्स ने बाकी जिन 9 फिल्मों को इस मामले में पछाड़ा है, उनकी डिटेल्स इस प्रकार है-

एपेक्स

दो दीवाने शहर में

यूथ

टोस्टर

उस्ताद भगत सिंह

धुरंधर

द बोन टेंपल

नी फॉरएवर

तू या मैं

मर्दानी 3

क्या है एपेक्स की कहानी
सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर चार्लीज थेरॉन स्टारर एपेक्स ऑडियंस की पहली पसंद बन गई है। गौर किया जाए इस फिल्म की कहानी की तरफ तो यह फिल्म जंगल में एक रॉक क्लाइंबर की कहानी है, जो जिंदा रहने की कोशिश में शिकारियों के चंगुल में फंस जाती है और खतरनाक शिकारी उसके पीछे पड़ जाता है, जिससे बचने के लिए वह घने जंगल से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आती है।

Back to top button