Netflix पर आते ही नंबर-1 बन गई 1 घंटे 58 मिनट की Romantic Film

थिएटर्स की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई एक फिल्म इस वक्त टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है। इस टॉप रेटेड रोमांटिक फिल्म (Romantic Film) ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फिल्म की कहानी और किरदार उनके दिलों में बस गए हैं।

यह फिल्म 6 दिन पहले ही ओटीटी पर आई है और इसने आते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म की कहानी न सिर्फ एक लड़के और लड़की के बीच के प्यार की है, बल्कि दो बहनों के बीच के खूबसूरत बॉन्ड को भी दर्शाती है।

ओटीटी पर छाई रोमांटिक फिल्म
यह फिल्म है ‘वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल’ (Voicemails for Isabelle)। 1 घंटे 58 मिनट की इस रोमांटिक फिल्म में जोई डॉइच, निक रॉबिन्सन, हैरी शुम जूनियर, लुकास गेज और निक ऑफरमैन ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन और लेखन लिया मैककेंड्रिक ने किया है।

‘वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल’ की कहानी
फिल्म की कहानी जिल नाम की एक महिला की है जो अपनी बहन इसाबेल की अचानक मौत के गम से उबरने के लिए इसाबेल के फोन नंबर पर वॉयसमेल छोड़ने लगती है। उसे पता नहीं होता कि इसाबेल का फोन नंबर अब वेस नाम के एक आदमी को दे दिया गया है और वेस को उससे प्यार हो जाता है। जिल का किरदार जोई ने निभाया है, जबकि वेस के किरदार में निक हैं। दोनों की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है।

किस ओटीटी पर है ‘वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल’?
यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई है, इसे सीधे ओटीटी पर जारी किया गया। इसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। इसे IMDb से भी 7.5 रेटिंग मिली है। ओटीटी पर लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि चंद दिनों में ही इस फिल्म ने टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह इस वक्त नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भूत बंगला, धुरंधर को पछाड़ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

Back to top button