नियंत्रण रेखा के नजदीक बसे गांवों को खाली करा रही हैं पाक सरकार

भारत की ओर से हो रही गोलीबारी के मद्देनजर सरकार पाक अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बसे गांवों को खाली करा रही है। युद्ध के पूर्व भी ऐसा होता है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री राजा फारूक हैदर ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि नियंत्रण रेखा के नजदीक गांवों में रहने वालों को अन्यत्र बसाने के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा तनाव से नियंत्रण रेखा के नजदीक बसे हजारों लोगों के जीवन को खतरा पैदा हो गया है। उनकी रक्षा के लिए उन्हें सीमा के नजदीक से हटाया जाना जरूरी है।

पायरेसी पर कार्रवाई के चलते चीन में बंद हुई 3,900 से ज्यादा वेबसाइट

अखबार के अनुसार हाल के दिनों में भारत की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है। इसके चलते बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। पाकिस्तान सरकार ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों को तलब करके इस पर विरोध भी जताया है।

उल्लेखनीय है कि गुलाम कश्मीर के प्रधानमंत्री ने नियंत्रण रेखा के करीब मारे जाने वाले आमजनों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से करने का निर्देश हाल ही में दिया है।

Back to top button