NEET काउंसलिंग मामले में सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, आज हो सकती है सुनवाई
इंदौर/भोपाल. जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा नीट काउंसलिंग की मेरिट दोबारा बनाने और काउंसलिंग पर रोक के बाद राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। संभवत: सोमवार को वहां मामले की सुनवाई हो सकती है। शनिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी दिल्ली पहुंचे और याचिका लगाई। उधर, काउंसलिंग के नियमों में गड़बड़ी के कारण प्रवेश ले चुके सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर भी संकट है। बची हुई सीटों के लिए मेरिट बनाने के आदेश हैं, लेकिन पहले प्रवेश पा चुके छात्रों पर कोई फैसला नहीं आया।

राज्य सरकार ने पहले व दूसरे चरण की काउंसलिंग में अन्य राज्यों के मूल निवासी छात्रों को राज्य कोटे की सीट पर प्रवेश दे दिया। इसकी छात्रों ने शिकायत की थी। जब सुनवाई नहीं हुई तो जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को बची सीटों पर दोबारा मेरिट बनाने के आदेश दिए और काउंसलिंग पर भी रोक लगा दी।
ये भी पढ़ें:- अभी अभी: बाबा की बेटी बोली-पापा मेरे बिना नहीं रह सकते, मैं भी जेल में…!
हालांकि, शनिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आवेदन लगाया। अब लेफ्ट आउट सीट के लिए काउंसलिंग होना है। जबलपुर के एडवोकेट आदित्य संघी ने बताया कि हम इस मामले में कैविएट लगा रहे हैं।





