NEET SS 2023 Counselling: दूसरे राउंड के पंजीकरण का आखिरी दिन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा के सुपर स्पेशलिटी (एनईईटी एसएस) काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 21 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुपरस्पेशलिटी काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शुल्क भुगतान 21 दिसंबर 2023 दोपहर 03 बजे तक किया जा सकता है।
नीट एसएस 2023 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग विंडो आज रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी। चॉइस लॉक करने का शेड्यूल भी चॉइस फिलिंग के समान ही है। शेड्यूल के अनुसार, नीट एसएस 2023 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटन परिणाम 23 दिसंबर, 2023 को घोषित किया जाएगा।
नीट एसएस काउंसलिंग आवंटन परिणाम चॉइस-फिलिंग राउंड में छात्रों द्वारा दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर घोषित किया जाएगा। नीट एसएस 2023 के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
NEET SS 2023 पंजीकरण शुल्क
नीट एसएस के दूसरे राउंड के आवंटन में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 24 से 31 दिसंबर, 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना होगा। नीट एसएस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये सुरक्षा जमा शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।





