Neemuch News : MP और राजस्थान की सीमा पर नयागांव में यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई

 मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर नयागांव में यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, इसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस पूना से भिलवाड़ा जा रही थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। आमने-सामने हुई टक्कर में बस और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

बस के ड्राइवर और आगे बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं पीछे सीटों पर बैठे और ऊपर स्लीपर में सो रहे यात्री झटके से गिर गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Back to top button