जम्मू के लोगों के लिए जरूरी खबर, लगातार 3 दिन इन इलाकों की बिजली रहेगी बंद!

जम्मू: अधीक्षण अभियंता वितरण, जे.पी.डी.सी.एल. ओ. एंड एम. सर्कल कठुआ ने सूचित किया है कि विजयपुर उद्योग, पुराना विजयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5, 6 और 7 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस बीच अधीक्षण अभियंता ओ. एंड एम. सर्कल- 3 जे.पी.डी.सी.एल. बटोटे ने सूचित किया कि राजगढ़, चंद्रकोट क्षेत्र, संगलदान, रामबन, करोल, खारी, हिंजल और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 4 से 6 फरवरी को सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार एस.डी.एम. कार्यालय के पास, शालीमार पार्क और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार पी.एच.ई. फीडर की बिजली आपूर्ति 6 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार भवन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 7 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी।

Back to top button