एनसीपी के विधायक भरत भालके का निधन, कोरोना महामारी से थे संक्रमित

महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक भरत भालके का शनिवार निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक भरत भालके का शनिवार निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 30 अक्तूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। तब उन्हें रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वे चार दिनों में ठीक होकर अपने घर लौट गए थे। इसके बाद वह किडनी की समस्या को लेकर परेशान हो गए थे। इसके कारण उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी थीए जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया था और भालके की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी को हुआ कोरोना PGI में हुए भर्ती

बता दें किए 60 साल के भालके का निधन एनसीपी के लिए झटके की तरह है। वे लगातार तीन बार पंढरपुर.मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थेए लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पंढरपुर के सरकोली में रविवार को भालके का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Back to top button