एनसीसी एंट्री स्कीम 56th के लिए तुरंत कर लें आवेदन, कल बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

भारतीय सेना में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एनसीसी एंट्री स्कीम 56th में शामिल होने का अंतिम मौका है। इंडियन आर्मी एनसीसी एंट्री स्कीम भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि कल यानी 6 फरवरी 2024 निर्धारित की गयी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार योग्यता की जांच अवश्य कर लें।
यहां से चेक करें योग्यता
NCC SPECIAL ENTRY SCHEME 56th COURSE- OCT 2024 में शामिल होने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी का अविवाहित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने के साथ ही NCC ‘C’ सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1999 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। ऊपरी आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी।
Join Indian Army 2024: ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए कल तक फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिसमें से 50 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और 5 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।





