मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, नक्सल सामग्री भी बरामद

गड़चिरोली(महाराष्ट्र). धानोरा तहसील के भेंडीकन्हार जंगल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की। पुलिस द्वारा विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, देर शाम तक महिला नक्सली की पहचान नहीं हो पाई।
 मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, नक्सल सामग्री भी बरामद
जानकारी के अनुसार, गट्टा (फूलबोड़ी) पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत भेंडीकन्हार जंगल क्षेत्र में विशेष अभियान दल (सी-60) के जवानों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र

पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस का बढ़ता दबाव देख नक्सली फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस की सर्चिंग में एक महिला नक्सली का शव दिखाई दिया तथा भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। 
Back to top button