और भी बढ़ सकती है नवाज शरीफ की परेशानियाॅं…

पनामा पेपर लीक मसले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उनके पुत्रों व वित्त मंत्री इशाक डार पर नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो की गाज गिर सकती है। जी हाॅं। इस मामले में एनएबी के अध्यक्ष कमर जमान चैधरी ने सर्वोच्च न्यायालय पर अमल करने की बात भी कही थी। न्यायालय ने पनामा पेपर लीक मसले पर प्रकरण दर्ज करने हेतु एनएबी को 6 सप्ताह का समय दिया था।Nawaz Sharif's troubles

नवाज शरीफ ने सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया। नवाज शरीफ व उनके पुत्र हुसैन के ही साथ हसन, बेटी मरीयम और इशाक डार के विरूद्ध एनएबी अपनी कार्रवाई कर सकती है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत नवाज शरीफ को अयोग्य करार दे चुकी है।

इसे भी पढ़े: पहली बार हज आपात सेवा में शामिल हुई सऊदी महिलाएं

उन्हें इस मामले में अपना पद छोड़ना पड़ गया था। हालांकि नवाज ने कहा था कि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए गए। अब उन्हें लेकर एनएबी जाॅंच करने में लगी है। ऐसे में नवाज शरीफ की परेशानियाॅं बढ़ने की उम्मीद हैं।

Back to top button