राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: PM मोदी ने भौतिक-शास्त्री सीवी रमन को किया याद

‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान प्रेमियों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘मैं सभी विज्ञान प्रेमियों को सलाम करता हूं और वैज्ञानिक उत्साह को बढ़ाने के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं। भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। बीते रविवार को मन की बात में विज्ञान पर बात की थी।’

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: PM मोदी ने भौतिक-शास्त्री सीवी रमन को किया याद

25 जनवरी को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 41वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान के क्षेत्र में प्रख्यात योगदानकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। खासकर उन्होंने भौतिकशास्री सीवी रमन को याद किया। जिनके सम्मान में यह दिन मनाया जाता है। इस मौके पर उन्हें पूरे वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अन्य महान वैज्ञानिकों को भी याद किया जिन्होंने गणित, चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है।

जानिए इस साल कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, अप्रैल में होगा कितना इजाफा

पीएम ने कहा, ‘गणित में हमारे पास बौद्ध, भास्कराचार्य, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्ट की गौरवशाली परंपरा है। चिकित्सा क्षेत्र में सुश्रुत और चरक ने हमें गर्व महसूस कराया। विज्ञान के क्षेत्र में सर जगदीश चंद्र बोस, हरगोविन्द खुराना और सत्येंद्र नाथ बोस भारत का गौरव हैं। बोसॉन के कणों का नाम सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर भी रखा गया है।’ उन्होंने कहा, ‘इसी दिन सीवी रमन ने प्रकाश का प्रकीर्णन की खोज की और इस खोज के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला, जिसे ‘रमन प्रभाव’ के रूप में जाना जाता है।

Back to top button