अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुका ‘नच बलिए’ का ये सुपरस्टार, अस्पताल में लड़ रहा है मौत से जंग

स्टार प्लस के मशहूर डांसिंग शो ‘नच बलिए’ के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। इस शो के छठवें सीजन में अपने जबरदस्त डांस से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले विनोद ठाकुर की तबीयत अचानक ही खराब हो गई है। बता दें कि अब विनोद मुंबई के एक अस्पताल में है और बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी गंभीर है।अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुका 'नच बलिए' का ये सुपरस्टार, अस्पताल में लड़ रहा है मौत से जंग

विनोद की ये हालत एक रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में हुई है। दरअसल विनोद 30 दिन में व्हील चेयर के जरिए इंडिया गेट से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया के सफर को पूरा करना चाहते थए। 1500 किमी का सफर तय कर पाना आसान नहीं था लेकिन विनोद ने ठान ली थी कि वह रिकॉर्ड बनाकर ही दम लेंगे। विनोद अपने मंजिल के करीब ही थे लेकिन मुंबई पहुंचते ही उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई थी और वह सड़क पर गिर पड़े थे। विनोद इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए दिल्ली से 18 मार्च को निकले थे।

बता दें कि विनोद को अभी मलाड के रक्षा अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टर्स ने उनकी हालत को नाजुक बताया है और साथ ही कहा कि उन्हें डिहाइड्रेशन, लो बीपी है, साथ ही उनकी हार्ट बीट अनियमित है। बता दें कि विनोद के शरीर में पानी की कमी भी है और अभी उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।

टैलेंट की खान है विनोद

बता दें कि विनोद दिव्यांग होने के बावजूद भी वह अपने टैलेंट से लोगों को अपना दीवाना बना चुके है। विनोद नच बलिए के अलावा इंडियाज गॉट टैलेंट के दूसरे सीजन का हिस्सा भी रह चुके है। इसके अलावा विनोद व्हीलचेयर क्रिकेटर भी है।

मिला था ‘बिग बॉस’ का ऑफर

कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि विनोद को ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिला है लेकिन उनके पब्लिसिस्ट ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button