भारत के इन समुद्री तटों पर एक बार जरुर करें सैर, नहीं लेंगे कभी गोआ जाने का नाम

व्यस्तता भरी जीवनशैली में जब इंसान को ब्रेक मिलता है तो वह समुद्री तट की ओर जाकर आराम करने एवं दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने का मौका तलाशता है। गर्मियों में तो अधिकांश लोग समुद्री तटों की ओर जाते ही हैं। समुद्री तट की बात हो और गोआ का जिक्र न हो, यह अचंभित करने जैसा है। लेकिन पिछले कई सालों में गोआ के समुद्री तट इतनी ज्यादा ख्याति पा चुके हैं कि अब वहां वो समुद्री तटों का सुकून और लहरों का नाद महसूस ही नहीं हो पाता। लेकिन देश में कई सारे समुद्री तट ऐसे भी हैं जो गोआ से कई ज्यादा खूबसूरत हैं, साथ ही मुख्यधारा में न होने के कारण यहां शांति भी है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए इन समुद्री तटों के बारे में।

चांदीपुरम बीच
चांदीपुरम बीच ओडिशा में स्थित है और यह देश के सबसे खूबसूरत समुद्री तटों में से एक है। इस समुद्र तट पर समुद्र के विशाल लहरें तो नज़र आती ही हैं, साथ ही लहरों का कर्णप्रिय संगीत आपको मदमस्त कर देता है। इस समुद्री तट पर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय श्रेष्ठ माना जाता है।

इलियट बीच
चेन्नई से लगभग 14 किमी की दूरी पर मौजूद इलियट बीच आपको ऊर्जा से भर देगा। यह एक बड़ा क्षेत्र है। इस बीच पर आप आराम से अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं। यहां का माहौल बहुत अच्छा है।  बीच के बगल में ही अष्टलक्ष्मी मंदिर भी है।

रुशिकोंडा बीच
रुशिकोंडा बीच विशाखापट्टनम से 15 से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यदि आप सुकून की तलाश में हैं तो उस समुद्र तट पर आपको शांति जरूर मिलेगी। यह बीच दूर-दूर तक ताड़ और नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है। बीच से थोड़ी ही दूरी पर संग्रहालय भी स्थित है।

उल्लाल बीच
वैसे तो कर्नाटक में बहुत से बीच है जैसे मैंगलोर, उल्लाल, देवबाघ और गोकरना बीच लेकिन इन सब में सबसे शानदार उल्लाल बीच है। इस समुद्र तट की प्राकृतिक खूबसूरती गोवा के समुद्री तटों से कई गुना अधिक है, इसलिए पर्यटक इसके प्रति बहुत आकर्षित होते हैं।

गोकर्ण बीच
कर्नाटक का गोकर्ण कस्बा अपने बीच की वजह से बेहद प्रसिद्ध है। गोकर्ण में भगवान शिव को समर्पित कई मंदिर भी हैं। धार्मिक वजहों से भी यहां लोगों का आना-जाना लगा ही रहता है। गोकर्ण बीच अपनी खूबसूतरी के लिए प्रसिद्ध है इसलिए लोग मंदिरों के दर्शन करके समुद्र तट पर आराम करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button