मुंबई पुलिस ने किया TRP रैकेट का पर्दाफाश, रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनलों की जांच

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस ने आज गुरुवार को कहा कि सुशांत सिंह के नाम पर प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था। फॉल्स टीआरपी का रैकेट चल रहा है। पैसा देकर फॉल्स टीआरपी कराया जाता था। कई तरह का एजेंडा चलाया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने टीआरपी रैकेट के भंडाफोड़ का दावा करते हुए 2 की गिरफ्तारी की है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिली कि पुलिस के खिलाफ फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। फॉल्स टीआरपी को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक नए रैकेट का फंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनलों की जांच की जा रही है। ये 3 चैनल टीआरपी के जोड़-तोड़ में पकड़े गए हैं।

Back to top button